Back to News

48 IPS अधिकारियों का तबादला , बदले गए इन 14 जिलों के SP , देर शाम जारी हुआ आदेश

48 IPS अधिकारियों का तबादला , बदले गए इन 14 जिलों के SP , देर शाम जारी हुआ आदेश

रांची 28 मई 2025 - झारखंड में एक बार फिर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। यहां एक साथ 48 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें 14 जिलों के पुलिस अधीक्षकों का भी नाम शामिल है। इस संबंध में राज्य सरकार के गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के मुताबिक रांची के SP सिटी, SP ग्रामीण व धनबाद के SP सिटी का भी तबादला कर दिया है। इतना ही नहीं, ADG प्रिया दुबे को ADG आधुनिकीकरण सह प्रशिक्षण का अतिरिक्त प्रभार तथा विशेष शाखा के IG प्रभात कुमार को IG जैप का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वहीं जमशेदपुर व धनबाद के SSP के अलावा पाकुड़ , गढ़वा, लोहरदगा, सिमडेगा, हजारीबाग, जामताड़ा, गोड्डा, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा, गुमला, खूंटी, बोकारो व चतरा के एसपी बदले गए हैं। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को अविलंब अपने नए स्थान पर ज्वाईन करने का आदेश दिया गया है। जिनका अन्यत्र तबादला नहीं हुआ है, उन्हें पुलिस मुख्यालय में ज्वाइनिंग देने के लिए कहा गया है।