रायपुर 19 नवम्बर 2025 - छत्तीसगढ़ में बुधवार सुबह से ACB और EOW की टीम सक्रिय हो चुकी है. रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत कई शहरों में 20 जगहों पर छापा मारा गया है. बताया जा रहा है कि पटवारी से राजस्व निरिक्षक (RI) बने अधिकारियों के घर जांच एजेंसी की टीमें पहुंची है।
जानकारी के मुताबिक, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, जगदलपुर, गरियाबंद, महासमुंद, समेत प्रमुख शहरों में कार्रवाई चल रही है. ACB-EOW की यह कार्रवाई आरआई भर्ती 2024 पेपर लीक मामले से जुड़ी हुई बताई जा रहा है।
राजधानी रायपुर के चौसरिया कॉलोनी में मंत्रायल के कर्मचारी राकेश डडसेना के घर एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने दबिश दी है. मौके पर दस्तावेजों की जांच की जा रही है. इसके अलावा अंबिकापुर में भी जांच एजेंसी टीम ने आज तड़के सुबह कुल 4 RI के घर पर छापा मारा है।
महुआपारा निवासी आरआई गौरीशंकर, फुंदुर्दिहारी निवासी आरआई नरेश मौर्य, बौरीपारा शिकारीरोड निवासी आरआई धरमसाय लकड़ा और कोणार्क सिटी निवासी आरआई अभिषेक सिंह के निवास पर दबिश दी गई है. ये सभी राजस्व निरीक्षक अलग-अलग जिलों में पदस्थ हैं. टीम पेपर लिक संबंधित दस्तावेजों और मामले की जांच कर रही।