रांची 24 फरवरी 2026 - झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एम्बुलेंस चतरा जिले के करमाटांड के पास एक वन क्षेत्र में उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद 23 फरवरी की शाम दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एयर एंबुलेंस में कुल 7 लोग सवार थे, जिसमें एक डॉक्टर, 1 पैरामेडिक, 2 अटेंडेंट, 1 पायलट और 1 को-पायलट थे। सभी लोगों के मारे जाने की सूचना है।
यह एयर एंबुलेंस संजय कुमार नामक मरीज को दिल्ली ले जाने के लिए किराए पर बुक कराया गया था। झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा निवासी होटल संचालक संजय कुमार 16 फरवरी को आग से 55 प्रतिशत तक झुलस गए थे और रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली ले जाया जा रहा था। उनके साथ उनकी पत्नी, भांजे के अलावा एक डॉक्टर और एक पैरा मेडिकल स्टाफ थे।
सदर अस्पताल के अधीक्षक पंकज कुमार ने बताया, हमें एयर एम्बुलेंस दुर्घटना की सूचना मिली, इसलिए हम घटनास्थल पर गए। जब हम वहां पहुंचे तो एयर एम्बुलेंस में सवार सभी लोग मृत पाए गए। लेकिन अभी तक मृतकों की पहचान की पुष्टि नहीं हुई है।