उधम सिंह नगर 20 मई 2025 - अक्सर कहा जाता है कि ससुर, पिता के समान होता है और ये सिर्फ एक कहावत नहीं, बल्कि गहरी समझ और भावनाओं से जुड़ी हकीकत है। लेकिन क्या हो जब सुसर ही हैवान बन जाए। ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से सामने आया है। जहां ससुर ने अपने ही बेटे की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। घटना काशीपुर-जसपुर का है।
दरअसल, पीड़िता की शादी नौ साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे भी है। शादी के कुछ महीने बाद पीड़िता का पति विदेश चला गया। जिसके बाद पीड़िता पत्नी अपने ससुराल में अकेले रहती थी। जिसके बाद ससुर का नीयत बहू के उपर खराब होने लगा और वो कई बार उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। इस दौरान पीड़िता ने इसका विरोध भी किया तो उसे धमकी देता था कि बात नहीं मानेगी तो उसे समाज में बदनाम कर देगा। पीड़िता परेशान होकर अपनी सास से मदद मांगी, लेकिन सास भी उनकी बात नहीं सुनी। डर और धमकियों के कारण पीड़िता ने इस बात को छुपा रखा।
आरोपी ससुर ने कई बार उसे डराकर दुष्कर्म किया और पीड़िता पर मानसिक और शारीरिक अत्याचार जारी रखा। जिसके बाद कुछ दिन बाद पति विदेश से लौटा तो पत्नी ने अपनी आपबीती सुनाई। लेकिन ससुर ने भी पति को जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण पीड़िता अपने पति के साथ किसी अन्य स्थान पर रहने चली गई, लेकिन आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा।
12 मई को रिश्तेदारी में दावत के दौरान आरोपी ससुर ने पति पर जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया। साथ ही धमकी दी कि अगर उसकी बात नहीं मानी गई तो इससे भी बुरा अंजाम भुगतना पड़ेगा। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।