जांजगीर चाम्पा 01 फरवरी 2026 - इस वक्त जांजगीर चाम्पा जिले से एऊ बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यहाँ देर रात मे पुलिस और बदमाशों के बीच काउंटर फायरिंग हुई है।
पुलिस के अनुसार 2 रातों मे 5 जगह डकैती और हत्या का प्रयास करने वाले 7 बदमाशों को पुलिस ने पकडा था। आठवें बदमाश मास्टरमाइंड रामनाथ ने सुबह सुबह पुलिस की घेराबंदी से निकलने के लिए देशी कट्टे से जवानों पर फायरिंग किया। पुलिस की जवाबी कार्यवाही मे बदमाश रामनाथ के पैर मे गोली लगी है। थाना शिविरीनारायण और पामगढ़ का मामला है।
इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है..