Back to News

सक्ती से बड़ी खबर - युवती के साथ गैंगरेप, दो महिलाओं के सहयोग से दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

सक्ती से बड़ी खबर - युवती के साथ गैंगरेप, दो महिलाओं के सहयोग से दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

सक्ती 16 दिसम्बर 2025 - छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में युवती से गैंगरेप का एक मामला सामने आया है। यहां दो लोगों ने युवती को नौकरी, कपड़े और टॉप्स दिलाने का झांसा देकर अपने हवस का शिकार बनाया। वहीं दो महिलाओं ने भी इस वारदात में आरोपियों साथ दिया। इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है।

जानकरी  के मुताबिक, पीड़िता गांव में अपने दादा दादी के साथ रहती है। वहीं उसके माता-पिता हैदराबाद में मजदूरी करते हैं। 31 अक्टूबर 2025 को पीड़िता अपने गांव के तालाब के पास थी, तभी आरोपी झनकेश्वर चंद्रा लक्ष्मी महंत के साथ वहां आया और पीड़िता को कान की बाली, कपड़े और नौकरी का झांसा देकर डोंडकी गांव में धनकुंवर यादव के यहां ले गए। 

इसके बाद झनकेश्वर चंद्रा और प्रदीप निराला ने पीड़िता के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में की तब इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर  झनकेश्वर चंद्रा, लक्ष्मी महंत ,धनकुंवर यादव और  प्रदीप निराला को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।