Back to News

बड़ी खबर - वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन , 31 श्रद्धालुओं की मौत , बढ़ सकती है मृतकों की संख्या , रेस्क्यू जारी

बड़ी खबर - वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन , 31 श्रद्धालुओं की मौत , बढ़ सकती है मृतकों की संख्या , रेस्क्यू जारी

नई दिल्ली 27 अगस्त 2025 - जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन बड़ी तबाही हुई है। बुधवार, 28 अगस्त को कटरा स्थित वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड (भूस्खलन) से 31 लोगों की मौत हो गई है जबकि, 23 से ज्यादा लोग घायल हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रियासी SSP परमवीर सिंह ने समाचार एजेंसी ANI को बताया कि वैष्णो देवी मंदिर मार्ग स्थित अधक्वारी गुफा मंदिर में इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन हुआ है। इसमें करीब 30 लोगों की मौत हुई है। वैष्णो देवी मंदिर मार्ग मलबे से अट गया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा रोक दी है। सेना, NDRF और SDRF की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। अधिकारी भी नजर बनाए हुए हैं। 

महामाया अपार्टमेंट में 2Bhk फ्लैट किराए पर उपलब्ध है

संपर्क करे नंदकिशोर तम्बोली
मो- 9340270280