Back to News

बड़ी खबर - तय समय से 13 दिन पहले छत्तीसगढ़ पँहुचा मानसून , आज शाम से शुरू होगा बारिश का सिलसिला

बड़ी खबर - तय समय से 13 दिन पहले छत्तीसगढ़ पँहुचा मानसून , आज शाम से शुरू होगा बारिश का सिलसिला

रायपुर 28 मई 2025 - छत्तीसगढ़ वासियों के लिए खुशखबरी है. पहली बार नौतपा में मानसून ने छत्तीसगढ़ में दस्तक दे दी है. मौसम विभाग के मुताबिक मानसून बस्तर पहुंच चुका है. कुछ दिनों बाद पूरे राज्य में सक्रिय हो जाएगा. इस बार 10 जून तक मानसून छत्तीसगढ़ पहुंचने का अनुमान लगाया गया था, लेकिन 13 दिन पहले बस्तर पहुंच गया।

बता दें कि 2024 में 8 जून को बस्तर में मानसून पहुंचा था. मौसम विभाग ने आज एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है. रायपुर में बादल छाए हुए हैं. गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. वहीं बारिश से प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

पिछले 24 घंटे में सुहेला, बस्तर से लेकर देवभोग तक बारिश हुई है. सुहेला में 6, देवभोग, बकावंड, भैरमगढ़ व माकड़ी में 4-4 सेमी, बस्तर, धनोरा, जगदलपुर, नानगुर, भोपालपट्टनम में 3-3 सेमी पानी गिरा है. इसी तरह दरभा, रतनपुर, कुमरदा, नारायणपुर, भाटापारा में 2-2, तोकापाल, कोहकामेटा, भानुप्रतापुर, अमलीपदर, लवन, अर्जुंदा, प्रेमनगर, फरसगांव, तमनार में एक-एक सेमी बारिश हुई है।