सक्ती 31 जनवरी 2026 - सारे खेल ग्रह नक्षत्रों का रहता है ये कब किसे फर्श से अर्श पर ले जाये या फिर अर्श से फर्श पर पटक दे कुछ कहा नही जा सकता। ऐसे ही ग्रह नक्षत्रों का खेल सक्ती के एक नेता जी पर चल रहा है। ग्रह नक्षत्रों का यह खेल कुछ ऐसा है कि नेता जी हाथ मे 10 लाख रुपए लिए एक दरवाजे से दूसरे दरवाजे में जा रहे है लेकिन ये दरवाजा है कि खुल ही नही रहा है।
यह हमारा नही बल्कि ब्रम्हानंद का कहना है, जैसे कि आप सभी को पता कि जिस तरह की खबर ब्रम्हानंद लेकर आते है वो पूरी तरह सत्य पर आधारित और विश्वसनीय होता है। लगभग 10 महीने तक गुमनामी में रहने के बाद एक बार फिर क्रिकेट सट्टा का सीजन आते ही ब्रम्हानंद जी ने धमाकेदार वापसी की है। और इस बार जो खबर ब्रम्हानंद ने भीतर खाने से निकाल कर लाया है वो काफी चौकाने वाला है।
ब्रम्हानंद की माने तो सक्ती का एक नेता हाथ मे 10 लाख रुपये लिए सटोरियों के लिए सेटिंग करने हर उस दरवाजे पर दस्तक दे रहा है जँहा वो अभी तक सेटिंग करते आया है लेकिन इस बार नेता जी की दाल नही गल रही है। इनके ऑफर को कोई भी स्वीकार नही कर रहा है।
ब्रम्हानंद का कहना है कि पिछले कई सालों से सेटिंग करते-करते नेता जी इतने बदनाम हो चुके है कि इनकी चर्चा प्रदेश स्तर पर होने लगी है यही वजह है कि बदनामी से बचने के लिए कोई भी नेता जी से सीधे मुंह बात तक नही कर रहा है। अब तो आलम यह हो गया है कि उनका फोन तक रिसीव नही हो रहा है।
ब्रम्हानंद के मुताबिक अब नेता जी का रसूख सक्ती जिले से लगभग खत्म सा हो गया है ऐसे में दो नम्बरी अब नेता जी के जगह उनके विकल्प की तलाश में जुट गए है क्योंकि उनका बड़ा त्यौहार T-20 और IPL जो नजदीक आ रहा है।