Back to News

छत्तीसगढ़ - शिक्षक की शर्मनाक करतूत , 19 छात्राओं के साथ करता था गंदा काम

छत्तीसगढ़ - शिक्षक की शर्मनाक करतूत , 19 छात्राओं के साथ करता था गंदा काम
सूरजपुर 01 दिसम्बर 2024 - सूरजपुर जिले से 19 छात्राओं से शिक्षक के अश्लील बात करने के साथ पढ़ाने के दौरान छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने शिक्षक के साथ-साथ संरक्षण देने वाली महिला शिक्षिका के खिलाफ FIR दर्ज किया है. आरोपी महिला-पुरुष शिक्षक फिलहाल फरार हैं।

मामला सूरजपुर जिले के सोनगरा स्कूल का है, जहां पदस्थ शिक्षक सुमन कुमार रवि छात्राओं के साथ अश्लील बातें और गलत हरकत किया करता था. परेशान होकर छात्राओं ने शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों से की थी, जिसके बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों और SDM ने टीम गठित कर मामले की जांच की, जिसमें शिकायत सही पाई गई।

शिक्षक सुमन कुमार रवि सहित मामले को छुपाने में सहयोग करने वाली महिला शिक्षक पर कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है. पुलिस मामले में धारा 74,75 BNS और पाक्सो एक्ट के तहत FIR कर पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज कर रही है. वहीं फरार दोनों आरोपी शिक्षकों की तलाश कर रही है।