Back to News

छत्तीसगढ़ - एक साथ 173 CSC कॉमन सर्विस सेंटर की आईडी निरस्त, संचालकों में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - एक साथ 173 CSC कॉमन सर्विस सेंटर की आईडी निरस्त, संचालकों में मचा हड़कंप

जगदलपुर 08 जनवरी 2026 - बस्तर जिले के 173 CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) की आईडी निरस्त कर दी गई है। बताया जा रहा है कि संचालक संचालन में लापरवाही बरत रहे थे। नियमों की अनदेखी, निर्धारित मानकों और सही लोकेशन पर केंद्र संचालित नहीं कर रहे थे। जिसके चलते जिले भर में एक साथ कार्रवाई की गई है।

जांच में यह बात सामने आई कि जिले के कई CSC केंद्र तय किए गए नियमों पर खरे नहीं उतर रहे थे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि CSC आईडी बिना किसी स्थायी केंद्र या दुकान के संचालित की जा रही थी, जो कि नियमों के खिलाफ है। इसके अलावा कई स्थानों पर उचित कॉमन ब्रांडिंग नहीं थी। न ही वहां सेवाओं का रेट चार्ट प्रदर्शित किया गया था। केवल कागजों पर या अस्थाई तौर पर चल रहे इन केंद्रों की वजह से आम लोगों को सही सेवाएं नहीं मिल पा रही थीं।

इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए ही 173 आईडी को निरस्त करने का फैसला लिया गया है। CSC के संचालन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अब कड़े निर्देश जारी किए गए हैं, जिनका पालन करना प्रत्येक वीएलई के लिए अनिवार्य है।