Back to News

छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार

कवर्धा 03 अप्रैल 2026 - छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से चौकाने वाला मामला सामने आया है। यँहा 27 साल महिला ने नाबालिग बालक के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। महिला ने बालक को होटल बुलाया और फिर उसके साथ जबरन अनाचार किया। घटना के बाद शिकायत करने पर महिला के द्वारा नाबालिग बालक को डराया धमकाया गया था। पीड़ित बालक की शिकायत के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पीड़ित नाबालिग बालक की शिकायत के मुताबिक, उसकी जान-पहचान महिला के साथ सोशल मीडिया पर हुई थी। दोनों एक-दूसरे से मुलाकात भी करते थे। इसी बीच 01 मार्च को महिला ने नाबालिग को पसंद करने की बात कहकर भावनात्मक दबाव बनाकर उसे भोरमदेव स्थित भुनेश्वर होटल में बुलाया जहां उससे जबरन महिला ने अनाचार किया।

महिला के कृत्य से परेशान और मानसिक दबाव में आकर पीड़ित बालक ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराया। थाना कोतवाली कबीरधाम में अपराध क्रमांक 123/2026 धारा 04 पोक्सो अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।कवर्धा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू की। जांच के दौरान महिला को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। महिला के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।