Back to News

छत्तीसगढ़ - PWD सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल कर रही युवती पकड़ाई , तरीके को जानकर हो जाएंगे हैरान

छत्तीसगढ़ - PWD सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल कर रही युवती पकड़ाई , तरीके को जानकर हो जाएंगे हैरान

बिलासपुर 13 जुलाई 2025 - PWD सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा में हाईटेक तरीके से नकल का मामला सामने आया है, जो बिल्कुल फिल्मी अंदाज़ में ‘मुन्नाभाई MBBS’ की तर्ज पर अंजाम दिया जा रहा था। परीक्षा के दौरान परीक्षा में बैठी युवती ने कॉलर में माइक्रो कैमरा और वॉकी टॉकी रखा था। वहीं दूसरी ऑटो में बैठकर अन्य युवती प्रश्नों का दे जवाब रही थी। NSUI के कार्यकर्ताओं ने हाईटेक नकलचियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

मामला रामदुलारे आत्मानंद स्कूल, बिलासपुर की है, जहां यह परीक्षा आयोजित की जा रही थी। परीक्षा में शामिल एक अभ्यर्थी ( युवती) कैमरे और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ परीक्षा केंद्र में पंहुची थी और वह बाहर बैठे सहयोगियों की मदद से उत्तर प्राप्त कर पेपर हल कर रही थी।

इस हाईटेक नकल की योजना इतनी चतुराई से बनाई गई थी कि शुरुआत में किसी को शक नहीं हुआ। लेकिन NSUI की सजगता ने मामले का भंडाफोड़ कर दिया। सूचना के बाद सरकंडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब जांच की तो अभ्यर्थी के पास से कैमरा, ब्लूटूथ डिवाइस और संचार उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने डिवाइस जब्त कर लिया है और अब पूरा नेटवर्क खंगाला जा रहा है कि क्या इसमें और लोग भी शामिल थे, क्या यह कोई संगठित नकल गैंग है, और क्या अन्य केंद्रों में भी इसी तरह के उपकरणों का उपयोग किया गया।