Back to News

छत्तीसगढ़ - पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, सूसाइड नोट में लिखी यह बात..

छत्तीसगढ़ - पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, सूसाइड नोट में लिखी यह बात..

रायपुर 09 दिसम्बर 2025 - राजधानी रायपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है यँहा पति ने पत्नी की हत्या कर खुद भी ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली है। मृतक आरोपी के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें मृतक ने लिखा कि मैं अपनी बीबी-बच्चों के बिना नहीं रह सकता, इसलिए मैं भी आत्महत्या कर रहा हूं। घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है।

मृतक का नाम राजेंद्र गुप्ता था और पत्नी का नाम रेखा गुप्ता था। राजेंद्र गुप्ता बिहार का रहने वाला था और रायपुर के खम्हारडीह के चंडी नगर में किराये के मकान में रहता था। साथ ही वेल्डिंग का काम करता था। राजेन्द्र ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की, फिर खुद भी लभांडी रेलवे पटरी पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन सीएसपी रमाकांत साहू, तेलीबांधा थाना पुलिस व खम्हारडीह पुलिस मौके पर पहुंची है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस को मृतक राजेंद्र गुप्ता के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। नोट में मृतक ने लिखा कि ''वह अपनी पत्नी और बच्चों के बिना नहीं रह सकता, इसलिए वह आत्महत्या कर रहा है। उसने यह भी लिखा है कि उसकी पत्नी और उसके मौत के बाद दोनों बच्चों को उसके परिजानों को सौंप दिया जाए। मृतक के दो बच्चे हैं। फिलहाल इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, दोनों शव का पंचनामा कर मामले की जांच की जा रही है।