Back to News

छत्तीसगढ़ - सफाईकर्मी बनकर ASP पंहुची अवैध शराब पकड़ने , 1000 लीटर महुआ शराब जप्त

छत्तीसगढ़ - सफाईकर्मी बनकर ASP पंहुची अवैध शराब पकड़ने , 1000 लीटर महुआ शराब जप्त

बिलासपुर 23 जून 2025 - जिले में लंबे समय से अवैध शराब कारोबार की मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने इस बार खास रणनीति अपनाई। माफिया अक्सर पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही फरार हो जाते थे, लेकिन इस बार एएसपी अर्चना झा ने स्वयं सफाईकर्मी का भेष धारण कर महिला पुलिसकर्मियों के साथ गांव में दबिश दी, जिसके बाद बड़ा खुलासा हुआ।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 1000 लीटर से अधिक अवैध महुआ शराब बरामद की और 7 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। पूरी कार्रवाई बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दी गई ताकि शराब माफिया को किसी भी तरह की सूचना न मिले।

दरअसल पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि कुछ गांवों में अवैध रूप से महुआ शराब बनाई और बेची जा रही है। लेकिन जैसे ही पुलिस दल पहुंचता, आरोपी पहले से सतर्क होकर फरार हो जाते थे। इससे पुलिस को बार-बार खाली हाथ लौटना पड़ता। इस बार एएसपी अर्चना झा ने खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने सफाईकर्मी के रूप में भेष बदलकर इलाके का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ महिला पुलिसकर्मियों की टीम भी थी, जो आम नागरिकों की तरह इलाके में घूमती रही। जैसे ही पुख्ता सबूत मिले, पुलिस ने एक साथ कई ठिकानों पर छापा मार दिया।