Back to News

छत्तीसगढ़ - महापौर के घर से दिनदहाड़े सायकल की चोरी , पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - महापौर के घर से दिनदहाड़े सायकल की चोरी , पुलिस जांच में जुटी

अंबिकापुर 19 मार्च 2025 - सरगुजा जिले गांधीनगर थाना क्षेत्र में अंबिकापुर महापौर के घर चोरी की घटना सामने आई है. शातिर चोर मेयर मंजूषा भगत के घर से साइकिल की चोरी कर फरार हो गया. उसने दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिनदहाड़े हुए इस वारदात से यह साफ समझ आ रहा है कि चोरों में अब पुलिस का खौफ नहीं है. महापौर की शिकायत पर पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।