Back to News

छत्तीसगढ़ - अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सवार आरक्षक की मौत , पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सवार आरक्षक की मौत , पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर 06 अप्रैल 2025 - मंदिर दर्शन करने निकले आरक्षक रामनारायण सिंह को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी और उनकी मौत हो गई. हादसे के बाद चालक वाहन के साथ फरार हो गया. रविवार की सुबह सेंदरी बाईपास रोड पर यह दुर्घटना हुई है. घटना बिलासपुर-रतनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में सेंदरी के पास हुई। मामले में कोनी पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है।

कोनी पुलिस के मुताबिक रामनारायण सिंह पुलिस लाइन में वाहन चालक के पद में कार्यरत थे. चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन रामनवमी में बेलगहना क्षेत्र में स्थित देवी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहा था।

आरक्षक अपनी बाइक से बिलासपुर रतनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में सुबह साढ़े दस के आसपास सेंदरी के पास पहुंचा था, तभी किसी अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए उसे ठोकर मार दी. ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि आरक्षक रामनारायण सिंह बाइक से दूर जाकर सड़क किनारे लगे डिवाइडर तक पहुंच गया. जहां डिवाइडर का नुकीला कोर शरीर में घुस गया और पेट फट गया जिससेआरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई।

ब्रम्हानंद आज रात खोलेगा एकदम फ्रेश और युवा सटोरिये का राज..