बलरामपुर 21 जुलाई 2025 - बलरामपुर जिले में रविवार को यात्री बस की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई. घटना बलांगी पुलिस चौकी अंतर्गत तुंगवा पुलिस चेक पोस्ट के पास हुई है। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार अचानक यात्री बस की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर वाहन को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए।
सूचना पर बलांगी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
बलांगी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया फिलहाल, मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है. वहीं वाहन को जब्त कर फरार बस चालक और कंडक्टर की तलाश शुरू कर दी है. बलंगी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।