Back to News

छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया जंगल, फिर दो दोस्तो के मिलकर..

छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया जंगल, फिर दो दोस्तो के मिलकर..

कांकेर 01 फरवरी 2026 - प्रेमिका ने शादी के लिए जब अपने प्रेमी पर दबाव बनाना शुरू की तब प्रेमी ने रास्ते से हटाने के लिए भयावह घटना को अंजाम दे दिया। प्रेमिका को मिलने बुलाने से पहले दो दोस्तों को साजिश में शामिल कर लिया। प्रेमिका जब अपने प्रेमी से मिलने आई तो प्रेमी के साथ दो और लोगों को देखी, सवाल करती इसके पहले ही प्रेमी ने बताया, उसके दोस्त हैं। कुछ देर बाद साथ आए दोस्त हिंसक हो गए।

प्रेमी ने प्रेमिका का जोर से पैर पकड़ा लिया, वह कुछ समझ पाती और प्रतिकार करती इसके पहले ही साथ आए दो में से एक दोस्त ने उसके मुंह को जोर से दबाया और तीसरे साथी ने बेरहमी से गला घोंट दिया। सब-कुछ पलक झपकते हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों ने मिलकर युवती की लाश को झाड़ियों में छिपा दिया। मामला पखांजूर थाना क्षेत्र के बड़े कापसी का है। घटना के दो महीने बाद युवती का मानव कंकाल मिला तब हत्या का सनसनीखेज खुलासा भी हुआ।

मृतका का नाम संगीता उसेंडी (22) है, बड़े कापसी की रहने वाली थी। हत्या में शामिल आरोपियों में बॉयफ्रेंड दिनेश दुग्गा (21), दोस्त समनदीप पन्ना (20) और एक नाबालिग है। तीनों साहडोंगरी गांव के रहने वाले हैं। दिनेश और संगीता के बीच बीते 2-3 साल से अफेयर चल रहा था। संगीता उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। दिनेश उससे शादी नहीं करना चाहता था। इस बात से वह परेशान होकर संगीता को रास्ते से हटाने की नियम से दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।