Back to News

छत्तीसगढ़ - दोस्त की पत्नी के साथ आरक्षक करता था गंदी हरकत, परेशान महिला ने दर्ज कराई FIR

छत्तीसगढ़ - दोस्त की पत्नी के साथ आरक्षक करता था गंदी हरकत, परेशान महिला ने दर्ज कराई FIR

कोरबा 10 अप्रैल 2026 - कोरबा जिले में एक आरक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। आरोपी आरक्षक का नाम दीप नारायण त्रिपाठी है और वह वर्तमान में बांगो थाना में पदस्थ हैं। इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज कर ली गई है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी आरक्षक पर अपनी दोस्त की पत्नी के साथ लगातार छेड़छाड़ करने का आरोप है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि दीप नारायण त्रिपाठी ने कई बार उसके साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया और अनुचित हरकतें कीं। महिला ने इस स्थिति से परेशान होकर पुलिस से मदद मांगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जांच के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में आरोपी की गतिविधियों और पीड़िता के बयान को संकलित किया गया है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।