Back to News

छत्तीसगढ़ - क्राईम ब्रांच की टीम ने चेकिंग के दौरान कार की डिक्की से उड़ाए 02 लाख, विभाग में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - क्राईम ब्रांच की टीम ने चेकिंग के दौरान कार की डिक्की से उड़ाए 02 लाख, विभाग में मचा हड़कंप

रायपुर 22 अक्टूबर 2025 - रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम पर कारोबारी से रकम चोरी करने का आरोप लगा है। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले में एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए एक पुलिस आरक्षक को सस्पेंड भी कर दिया है। वहीं इस घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, दुर्ग में निवासरत मयंक गोस्वामी का धमतरी में बाइक शो-रूम है। कारोबारी ने दुर्ग एसएसपी को की गई लिखित शिकायत में बताया कि वह धनतेरस के दिन धमतरी से रकम लेकर अपने घर दुर्ग लौट रहा था। घर पहुंचने से पहले ही रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने चेकिंग के बहाने कार रोकी और कार से दो लाख रुपये चुरा लिए।

कारोबारी की लिखित शिकायत को दुर्ग एसएसपी ने रायपुर एसएसपी को सौंप दिया है। दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि कारोबारी से शिकायत मिली थी। रिपोर्ट बनाकर रायपुर SSP को भेज दिया गया है। वहीं जानकारी के अनुसार, रायपुर एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए आरक्षक प्रशांत शुक्ला को लाइन अटैच कर दिया है।