Back to News

छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

दंतेवाड़ा 27 अक्टूबर 2025 - दंतेवाड़ा जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां CRPF के एक जवान ने फाँसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। जवान की आत्महत्या की खबर मिलते ही CRPF के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। जवान के शव को फांसी के फंदे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं जवान ने आत्महत्या क्यों की है इस बात की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना गीदम थाना क्षेत्र की है। यहां 231 बटालियन जावंगा में तैनात जसवीर सिंह नामक CRPF जवान ने आत्महत्या कर ली है। जवान का शव फांसी के फंदे से लटका मिला है। जवान की आत्महत्या की खबर मिलते ही CRPF के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। जवान के शव को फांसी के फंदे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं जवान ने आत्महत्या क्यों की है इस बात की भी जानकारी जुटाई जा रही है।