Back to News

छत्तीसगढ़ - चक्रवाती तूफान दितवाह का असर हुआ खत्म, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ - चक्रवाती तूफान दितवाह का असर हुआ खत्म, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, अलर्ट जारी

रायपुर 04 दिसम्बर 2025 - तूफान ‘दितवाह’ के प्रभाव खत्म होने और आसमान साफ होने के बाद प्रदेश में सर्द हवा का असर दोबारा बढ़ने लगा है। पिछले दो दिनों से तापमान में जारी गिरावट ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्र तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। प्रदेश के उत्तरी क्षेत्रों में शीतलहर जैसे हालात बन सकते हैं, वहीं मैदानी क्षेत्रों में सुबह और रात को ठंड का असर और तेज महसूस होगा।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, नमी बढ़ने और ठंडी हवा के कारण सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति रहेगी। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विजिबिलिटी कम हो सकती है।

पिछले 24 घंटों के तापमान के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में दिन और रात के तापमान में काफी अंतर देखा गया। सबसे अधिक तापमान 30.2°C दुर्ग में जबकि न्यूनतम तापमान 9.5°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया।यह अंतर प्रदेश में मौसम के तेजी से बदलते मिजाज को दर्शाता है।