Back to News

छत्तीसगढ़ - जेल से जमानत पर बाहर आये कुख्यात अपराधी राहुल सिंग पर जानलेवा हमला , हालत नाजुक

छत्तीसगढ़ - जेल से जमानत पर बाहर आये कुख्यात अपराधी राहुल सिंग पर जानलेवा हमला , हालत नाजुक

दुर्ग 30 अप्रैल 2025 - भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र के संजयनगर में फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। यहां आदतन बदमाश राहुल सिंग पर दो लोगों ने मिलकर चाकू से हमला कर दिया। घटना सुबह 11 बजे की बताई जा रही है। जिस युवक पर हमला हुआ है वह आदतन बदमाश है और हाल ही में जेल से छूटकर आया है। इधर युवक पर हमला कर आऱोपी फरार हो गए।

चाकूबाजी की घटना में घायल राहुल को खून से लतपथ देख परिजन उसे सीधे सुपेला स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना की खबर लगते ही सुपेला पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम वहां पहुंच गई है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

क्राइम DSP अजय सिंह ने बताया कि टीम आरोपी की तलाश में जुट गई है, आऱोपी के पकड़ में आते ही घटना की सच्चाई सामने आएगी, लेकिन पीड़ित हत्या का आऱोपी रहा है और हाल ही में जमानत पर छूट कर आया था।