Back to News

छत्तीसगढ़ - बर्ख़ास्त आरक्षक ने जिम में युवती के साथ किया कांड , युवती ने दर्ज कराई FIR

छत्तीसगढ़ - बर्ख़ास्त आरक्षक ने जिम में युवती के साथ किया कांड , युवती ने दर्ज कराई FIR

अंबिकापुर 06 सितम्बर 2025 - सरगुजा में एक बर्ख़ास्त आरक्षक के खिलाफ युवती से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि जिम में आरोपी आरक्षक उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। युवती की शिकायत पर गांधी नगर पुलिस ने सीनू फिरदौसी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल सीनू फिरदौसी पूर्व में पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर कार्यरत था मगर उनके अनैतिक कार्यों के कारण ही उन्हें एसपी ने सेवा से बर्ख़ास्त कर दिया था। वर्तमान में एक युवती ने गांधीनगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि सीनू फिरदौसी जिम में एक्सरसाइज करने के दौरान उसे अश्लील इशारे करता है।