Back to News

छत्तीसगढ़ - इन तीन जिलों के DSP का तबादला , गृह विभाग ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ - इन तीन जिलों के DSP का तबादला , गृह विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर 05 जून 2025 - गृह (पुलिस) विभाग ने दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर के DSP को ट्रांसफर आदेश जारी किया है. उपसचिव अभिषेक अग्रवाल ने आदेश जारी करते हुए दुर्ग डीएसपी अजय कुमार सिंह को नारायणपुर, बिलासपुर के डीएसपी रोशन आहूजा को बीजापुर और रायपुर डीएसपी प्रांशु तिवारी को सुकमा ट्रांसफर कर दिया है।