Back to News

छत्तीसगढ़ - तीजा उपवास होने के चलते पत्नी ने पति के लिए नही बनाई अंडे की सब्जी , नाराज पति ने की खुदकुशी

छत्तीसगढ़ - तीजा उपवास होने के चलते पत्नी ने पति के लिए नही बनाई अंडे की सब्जी , नाराज पति ने की खुदकुशी

धमतरी 27 अगस्त 2025 - धमतरी जिले में मन पसंद सब्जी नहीं बनने पर पति ने आत्मघाती कदम उठा लिया. मृतक की पहचान टिकूराम सेन के रूप में हुई है. इस घटना से तीजा पर्व की खुशियां मातम में तबदील हो गई. यह मामला सिहावा थाना क्षेत्र के सांकरा गांव का है।

जानकारी के मुताबिक, सांकरा निवासी टिकूराम सेन ने अपनी पत्नी से अंडे सब्जी बनाने के लिए कहा. लेकिन तीजा पर्व के कारण पत्नी ने बनाने से मना कर दिया. यह बात पति को नागवार गुजरी और उसने पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना पर पँहुची पुलिस ने शव पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई है।

महामाया अपार्टमेंट में 2Bhk फ्लैट किराए पर उपलब्ध है

संपर्क करे नंदकिशोर तम्बोली
मो- 9340270280