Back to News

छत्तीसगढ़ - स्कुटी सवार बुजुर्ग को पिकअप ने मारी टक्कर , मौके पर ही हुई मौत

छत्तीसगढ़ - स्कुटी सवार बुजुर्ग को पिकअप ने मारी टक्कर , मौके पर ही हुई मौत

दुर्ग 05 जुलाई 2025 - दुर्ग जिले में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत हो गई। गया नगर से 5 जुलाई की सुबह रतनचंद संचेती (75 साल) रोज की तरह अपने घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। स्कूटी से निकलकर वे गंजपारा से पटेल चौक की ओर जा रहे थे। तभी पिकअप ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने शव को मर्चुरी में रखकर जांच शुरू कर दी है। मृतक चाय पत्ती और अगरबत्ती का व्यापारी था। गया नगर में उनकी दुकान थी। छोटा हाथी टाटा एस CG 07 BQ 3909 के ड्राइवर घटना के बाद गाड़ी लेकर भाग गया। पुलिस अब इस हादसे की जांच कर रही है और CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे की वजह का पता लगाया जा सके।