Back to News

छत्तीसगढ़ - हाथियों ने कुचल कर पूर्व उप सरपंच को उतारा मौत के घाट, तीन लोगों की बाल-बाल बची जान

छत्तीसगढ़ - हाथियों ने कुचल कर पूर्व उप सरपंच को उतारा मौत के घाट, तीन लोगों की बाल-बाल बची जान

सूरजपुर 24 नवम्बर 2025 - छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक बार फिर हाथियों का आतंक देखने को मिला है. रामकोला वन परिक्षेत्र में शनिवार को लापता गाय तलाशने और जड़ी-बुटी लेने गए उपसरपंच मोहम्मद सैफुद्दीन को हाथी ने कुचलकर जान ले ली. इस घटना में उसके साथ गए 3 लोगों की बाल-बाल जान बची।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को दोपहर के वक्त चार लोग जंगल में बाइक से गए थे. वह जंगल में भटकी गाय और जड़ी-बुटी की तलाश में पहुंचे थे. लौटने के दौरान लगभग शाम 4 बजे उनका अचानक हाथियों से सामना हुआ. एक हाथी ने आक्रमक होकर पूर्व उपसरपंच मोहम्मद सैफुद्दीन को कुचलकर मार डाला. वहीं अन्य तीन लोगों ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

घटना की सूचना पर मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची. पीड़ित परिजनों को सहायता राशि तत्काल 25 हजार रुपए दिया गया. बताया जा रहा है कि चारों को हाथियों के मौजूदी होने से जाने के लिए मना किया गया था. लेकिन उन्होंने जल्द लौट आने की बात कहते हुए जंगल प्रवेश किया था।