Back to News

छत्तीसगढ़ - टमाटर चोरी करने के लिए खेत मे घुसना बाप और बेटे को पड़ा भारी , ऐसे हुई दोनो की मौत

छत्तीसगढ़ - टमाटर चोरी करने के लिए खेत मे घुसना बाप और बेटे को पड़ा भारी , ऐसे हुई दोनो की मौत

कवर्धा 25 अगस्त 2025 - कवर्धा जिले के रणवीर पुर चौकी अंतर्गत कोहड़िया गांव में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. खेत में लगे हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक जहुरु निषाद और उसका बेटा श्रवण निषाद खेत में टमाटर चोरी करने घुसे थे. इसी दौरान खेत मालिक विशाल पटेल के फसल की सुरक्षा के लिए चारों ओर लगाए गए हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.सुबह जब खेत मालिक खेत पर पहुंचा तो दोनों के शव जमीन पर पड़े मिले।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए लोहारा भेज दिया. इधर घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

महामाया अपार्टमेंट में 2Bhk फ्लैट किराए पर उपलब्ध है

संपर्क करे नंदकिशोर तम्बोली
मो- 9340270280