Back to News

छत्तीसगढ़ - कच्ची महुआ शराब पकड़ने गए आबकारी विभाग की टीम पर हमला , बाल-बाल बचे अधिकारी

छत्तीसगढ़ - कच्ची महुआ शराब पकड़ने गए आबकारी विभाग की टीम पर हमला , बाल-बाल बचे अधिकारी

बलौदाबाजार 14 अगस्त 2025 - इस वक्त बलौदाबाजार जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा कच्ची महुआ शराब के साथ महिला को गिरफ्तार करने पर परिजनों ने आबकारी विभाग की टीम पर हमला कर दिया. इस घटना में सहायक आबकारी अधिकारी समेत टीम के सदस्य बाल-बाल बचे. पूरा मामला सोनाखान का है।

जानकारी के मुताबिक कसडोल आबकारी विभाग की टीम 30 लीटर कच्ची शराब के साथ महिला को गिरफ्तार किया. आरोपी महिला को ले जाते वक्त परिजना ने टीम पर पत्थर से हमला कर दिया. इस दौरान जमकर हंगामा भी किया गया. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है।