Back to News

छत्तीसगढ़ - बीच सड़क पर औंधे मुँह गिरे कांग्रेस के पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक, मची अफरातफरी

छत्तीसगढ़ - बीच सड़क पर औंधे मुँह गिरे कांग्रेस के पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक, मची अफरातफरी

धमतरी 18 दिसम्बर 2025 - छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विधायक और पूर्व विधायक सड़क पर गिर पड़े।

जानकारी के अनुसार, भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ते समय सिहावा विधायक अंबिका मरकाम और पूर्व विधायक लेखराम साहू बैनर में फंसकर सड़क पर गिर गए। गिरने से दोनों नेताओं को हल्की चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें संभाला और सुरक्षित स्थान पर ले गए।

इस घटना के बावजूद कांग्रेस का प्रदर्शन कुछ देर तक जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार पर नेशनल हेराल्ड मामले में राजनीतिक द्वेष के तहत कार्रवाई करने का आरोप लगाया