Back to News

छत्तीसगढ़ - प्रेमी से झगड़े के बाद प्रेमिका ने खाया जहर , ईलाज के दौरान हुई मौत

छत्तीसगढ़ - प्रेमी से झगड़े के बाद प्रेमिका ने खाया जहर , ईलाज के दौरान हुई मौत

अंबिकापुर 26 अगस्त 2025 - प्रेमी से नाराज होकर प्रेमिका ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पूरा मामला लुण्ड्रा ब्लाॅक के ग्राम जरहाडीह का है।

जहर खाने की जानकारी लगते ही परिजनों ने लड़की को इलाज के लिए अंबिकापुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उनकी मौत हो गई. परिजनों का कहना कि मृतक सोनकलिया का कुछ दिन पहले श्याम नाम के शख्स से विवाद हुआ था. मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंपा गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

महामाया अपार्टमेंट में 2Bhk फ्लैट किराए पर उपलब्ध है

संपर्क करे नंदकिशोर तम्बोली
मो- 9340270280