Back to News

छत्तीसगढ़ सरकार ने छुट्टी की तारीखों में किया बदलाव, इस दिन की छुट्टी निरस्त, अधिसूचना जारी

छत्तीसगढ़ सरकार ने छुट्टी की तारीखों में किया बदलाव, इस दिन की छुट्टी निरस्त, अधिसूचना जारी

रायपुर 03 सितम्बर 2025 - छत्तीसगढ़ में एक और छुट्टी में बदलाव किया गया है। 6 सितंबर की छुट्टी में बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने इस छुट्टी को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। दरअसल 15 अक्टूबर 2024 को अवकाश की सूची जारी की गयी थी। जिसमें 6 सितंबर को शनिवार को अवकाश घोषित किया गया था।

अब राज्य सरकार ने शनिवार को घोषित सार्वजनिक अवकाश को निरस्त करते हुए शुक्रवार यानि 5 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर ऐच्छिक अवकाश यथावत रहेगा।