Back to News

छत्तीसगढ़ - खेत मे काम के दौरान आकाशिय बिजली गिरी , चपेट में आकर पति और पत्नी की मौत

छत्तीसगढ़ - खेत मे काम के दौरान आकाशिय बिजली गिरी , चपेट में आकर पति और पत्नी की मौत

कवर्धा 19 मई 2025 - कवर्धा जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान और उसकी पत्नी की मौत हो गई। सिंगापुर गांव में प्याज की फसल को बारिश से बचाने के लिए दोनों खेत में तिरपाल लगाने गए थे। इस दौरान बिजली गिर गई। मामला पंडरिया थाना क्षेत्र का है। घटना 18 मई रविवार की है। आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे लेकिन गणेश पटेल (40) और मीरा पटेल (36) की मौत हो चुकी थी।

बताया जा रहा है कि गणेश ने अपने खेत में प्याज की फसल लगाई थी। अचानक मौसम बदला और गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। बेमौसम हो रही बारिश से प्याज की फसल खराब हो सकती थी। इसलिए वह अपनी पत्नी के साथ फसल बचाने पहुंचा था। 

जानकारी मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की। पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिया गया है।