Back to News

छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पति ने मुस्लिम परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक कि मौत और 06 घायल

छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पति ने मुस्लिम परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक कि मौत और 06 घायल

बिलासपुर 02 अप्रैल 2026 - बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक सनसनीखेज घटना हुई। ग्राम पेंडरवा निवासी 46 वर्षीय सुरेश श्रीवास ने अपनी तलाकशुदा पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में शेख सलीम के घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला किया। हमले में शेख सलीम की 65 वर्षीय मां मुराद बेगम की मौत हो गई और घर के आधा दर्जन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो नाबालिग बेटों को अभिरक्षा में लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सुरेश श्रीवास को शक था कि उसकी पत्नी का गांव के ही शेख सलीम से अवैध संबंध है। इस कारण पहले भी दोनों परिवारों के बीच विवाद हो चुका था। तीन-चार माह पहले सुरेश की पत्नी को तलाक दे दिया गया था। सुरेश लगातार शेख सलीम से रंजिश रखे हुए था। बुधवार को अपने दोनों नाबालिग बेटों के साथ तलवारों से लैस होकर वह शेख सलीम के घर पहुंचा। शेख सलीम घर पर नहीं होने के कारण आरोपी ने परिवार पर हमला किया। 

हमले में मुराद बेगम की आंख पर तलवार का वार हुआ और उसकी मौत हो गई। अन्य सदस्यों पर भी तलवार से हमला किया गया। घायल परिवार के सदस्य लहूलुहान हालत में रतनपुर थाना पहुंचे और घटना की सूचना दी। पीड़ित शेख शब्बीर ने बताया कि विवाद का कारण अवैध संबंध की आशंका थी, जिसे लेकर सुरेश अपने बेटों के साथ हमला करने आया।

घायलों में सोना परवीन पिता शेख साबिल), साक्षित परवीन पिता शेख रज्जाक, रेहान परवीन पिता शेख सबीर खान, शहनाज बेगम पति शेख राजू, अलीशा पिता शेख सलीम और अयान शेख पिता शेख शामिल हैं।