Back to News

छत्तीसगढ़ में पड़ रही है कड़ाके की ठंड, अब शीतलहर की चेतावनी, इन जिलों में अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में पड़ रही है कड़ाके की ठंड, अब शीतलहर की चेतावनी, इन जिलों में अलर्ट जारी

रायपुर 12 नवम्बर 2025 - छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर-पूर्वी दिशा से आ रही शुष्क और ठंडी हवाओं का असर पूरे प्रदेश में दिख रहा है। पूरे प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी रायपुर में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी रायपुर समेत कई अन्य जिलों में घना कोहरा छा रहा है और पूरे दिन ठंड का एहसास हो रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने ठंड को ले कर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट हो रही है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है। इन जिलों में राजधानी रायपुर, सरगुजा, राजनांदगाव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर कोरिया, मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर जैसे जिले शामिल है।

⁠मौसम विभाग ने इन जिलों में शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बीते कुछ दिनों में औसतन तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है और आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। अंबिकापुर में 8.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किय गया है। मौसम विभाग का कहना है कि, अगले पांच दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है।