Back to News

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, स्कूलों से समय मे किया गया बड़ा बदलाव, देखे नया टाइमटेबल

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, स्कूलों से समय मे किया गया बड़ा बदलाव, देखे नया टाइमटेबल

कोंडागांव 16 मार्च 2026 - मार्च के महीने में ही पड़ रही गर्मी भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। और कोंडागांव जिले से इसकी शुरुआत हुई है। आदेश के मुताबिक सभी शासकीय व प्राइवेट स्कूल के समय में बदलाव किया गया है।

एक पाली में जिन स्कूलों का संचालन हो रहा है, उनमें बदलाव किया गया है। प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी स्कूल अब सोमवार से शनिवार तक सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक संचालित होंगे।

वहीं दो पालियों में जहां स्कूल संचालित होती है, वहां अब प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला 7.30 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली में हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी स्कूल का संचालन 12.00 से 4.00 बजे तक होगा।