Back to News

छत्तीसगढ़ - बारिश के दौरान गिरी आकाशिय बिजली , एक माहिला की मौत , घर मे पसरा सन्नाटा

छत्तीसगढ़ - बारिश के दौरान गिरी आकाशिय बिजली , एक माहिला की मौत , घर मे पसरा सन्नाटा

मनेन्द्रगढ़ 21 मार्च 2025 - शुक्रवार की सुबह आकाशीय बिजली गिरने से जहां एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 2 बच्चे बाल-बाल बच गए। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में शुक्रवार की सुबह से ही मौसम करवटें बदल रहा था। गरज के साथ बारिश हो रही थी। इस बीच सुबह करीब पौने 11 बजे के दरम्यान मनेंद्रगढ़ शहर से लगे ग्राम पंचायत चैनपुर में वार्ड क्र. 3 निवासी 50 वर्षीया मनमती अपने घर के आंगन में काम कर रही थी।

आंगन में 2 बच्चे भी उसके आसपास खेल रहे थे, तभी तीव्र गरजना के साथ आकाशीय बिजली गिरने से महिला उसकी चपेट में आ गई और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं आंगन में खेल रहे दोनों बच्चे बाल-बाल बच गए। महिला की मौत से घर में मातम पसर गया।