Back to News

छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में भारी फेर बदल , 15 सब इंस्पेक्टर और 62 ASI का हुआ तबादला

छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में भारी फेर बदल , 15 सब इंस्पेक्टर और 62 ASI का हुआ तबादला

रायपुर 30 जून 2025 - राजधानी रायपुर से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। जिले में लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ पुलिसकर्मियों का थोक में तबादला कर दिया गया है। रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने 15 सब-इंस्पेक्टर (SI) और 62 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

इनमें से अधिकांश पुलिसकर्मी एक ही स्थान पर वर्षों से जमे हुए थे। प्रशासनिक दृष्टिकोण और विभागीय सशक्तिकरण के तहत यह बड़ा निर्णय लिया गया है। इस फेरबदल को रायपुर पुलिस की कार्यशैली में बदलाव और पारदर्शिता की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

ट्रांसफर आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे, और संबंधित अधिकारियों को नए स्थान पर जल्द से जल्द योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं।