Back to News

छत्तीसगढ़ - बाईक में घूम घूम कर IPLमें सट्टा खेलवाने वाला नाबालिग सटोरिया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

छत्तीसगढ़ - बाईक में घूम घूम कर IPLमें सट्टा खेलवाने वाला नाबालिग सटोरिया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

रायगढ़ 07 अप्रैल 2026 - SSP शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में जिले में ऑपरेशन अंकुश के तहत जुआ और ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी कड़ी में खरसिया पुलिस ने एक सटोरिया को गिरफ्तार किया गया है। यह सटोरिया बाईक में घूम घूम कर लोगो से मोबाईल के जरिये IPL में ऑनलाइन दांव लगवा रहा था।

चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खरसिया शहर में एक युवक बाईक से घूम-घूमकर मोबाइल के माध्यम से क्रिकेट सट्टा नोट कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सिविल अस्पताल मेन रोड के सामने घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा गया। पूछताछ एवं तलाशी में उसके कब्जे से 02 मोबाइल बरामद किए गए।

मोबाइल जांच में व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सट्टा लेन-देन, फोनपे ट्रांजैक्शन लिंक, तथा सट्टा आईडी-पासवर्ड से संबंधित डिजिटल साक्ष्य मिले। पूछताछ में संदेही ने सट्टा खाईवाल रवि राठौर द्वारा आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराकर सट्टा लिखना स्वीकार किया। मौके से नगद 3,300 रुपये एवं हीरो पैशन प्रो क्रमांक CG 13 C 9780 जप्त किया गया।

पकड़ा गया संदेही नाबालिग (उम्र 17 वर्ष 6 माह) पाया गया, जिसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई की गई है। मुख्य आरोपी रवि राठौर फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है।