Back to News

छत्तीसगढ़ - नव निर्वाचित जनपद अध्यक्ष हुई सड़क हादसे का शिकार , हॉस्पिटल में इलाज जारी

छत्तीसगढ़ - नव निर्वाचित जनपद अध्यक्ष हुई सड़क हादसे का शिकार , हॉस्पिटल में इलाज जारी

बलरामपुर 07 मार्च 2025 - इस वक्त बलरामपुर जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यहाँ नव निर्वाचित जनपद अध्यक्ष की स्कार्पियो स्कूल बस से टकरा गई. हादसे में वाड्रफनगर जनपद अध्यक्ष शशि सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं, वहीं बस में सवार स्कूली बच्चों को भी चोट आई है। हादसा वाड्रफनगर के मदनपुर गांव में घटित हुई. 

बताया जा रहा है किजनपद अध्यक्ष शशि सिंह स्कार्पियो में सवार होकर जा रही थी, रास्ते में बच्चों को घर छोड़ने जा रही एम्बिशन पब्लिक स्कूल की बस से जोरदार टक्कर हो गई. इधर शशि सिंह के सिर पर चोट आई, उधर बस में सवार पांच बच्चों को भी चोट आई है. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. वाड्रफ नगर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।