Back to News

छत्तीसगढ़ - NSUI नेता युवक को कमरे बंद कर पाईप से की पिटाई , VIDEO हुआ वायरल

छत्तीसगढ़ - NSUI नेता युवक को कमरे बंद कर पाईप से की पिटाई , VIDEO हुआ वायरल

अंबिकापुर 01 जुलाई 2025 - सरगुजा जिले में रुपयों के लेन-देन को लेकर युवक से मारपीट का मामला सामने आया है. NSUI नेता युवक को कमरे में बंद कर पिटाई कर रहा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा. पूरा मामला दरिमा क्षेत्र का है. फिलहाल इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

जानकारी के मुताबिक NSUI नेता अनिकेत सोनी ने पैसों के लेन-देन को लेकर पाइप से दरिमा क्षेत्र के मलगवा निवासी कलवंत मरावी की जमकर पिटाई की है. वायरल वीडियो में कलवंत माफी मांगते हुए दिख रहा. फिलहाल इस मामले में कोई पुलिसिया कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है।