Back to News

छत्तीसगढ़ - खून से लथपथ स्टाफ नर्स की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - खून से लथपथ स्टाफ नर्स की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर 09 अक्टूबर 2025 - रायपुर में स्टाफ नर्स की हत्या होने से शहर के सनसनी फैल गई है. खून से लथपथ युवती की लाश घर के कमरे में मिली है. मृतका की पहचान प्रियंका दास (23) के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, प्रियंका दास पिछले एक माह से पचपेड़ी नाका स्थित किराए के रूम में रह रही थी. वह एमएमआई अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के पद पर काम कर रही थी. प्रियंका दास मूलतः चिरमिरी जिले की रहने वाली है. हत्या की वारदात देर रात्रि होने की आशंका जताई जा रही है।

आज सुबह जब प्रियंका की रूम मेट उनसे मिलने उसके कमरे पहुंची तो प्रियंका के हत्या की जानकारी सामने आई. मृतका के शरीर में चाकू के तीन वार पाए गए हैं. टिकरापारा पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।