Back to News

छत्तीसगढ़ - अजय यादव उर्फ बंटी पर पुलिस ने रखा 5000 का ईनाम , इस कांड के बाद से है फरार

छत्तीसगढ़ - अजय यादव उर्फ बंटी पर पुलिस ने रखा 5000 का ईनाम , इस कांड के बाद से है फरार

जशपुर 12 जून 2025 - जशपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 5000 रुपए का इनाम घोषित किया है। दुष्कर्म प्रयास का मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है। आरोपी अजय यादव उर्फ बंटी यादव (28) मूल रूप से ग्वालियर का रहने वाला है। 29 सितंबर 2021 को एक नाबालिग लड़की स्कूल जा रही थी। आरोपी ने उसका अपहरण कर झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। एक वृद्ध व्यक्ति के वहां से गुजरने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 363, 366 (क), 376, 511, 354 और पॉक्सो एक्ट की धारा 8 व 18 के तहत मामला दर्ज किया है। SSP शशि मोहन सिंह ने आरोपी की जानकारी या गिरफ्तारी में मदद करने वालों के लिए 5000 रुपए के इनाम की घोषणा की है। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस ने आरोपी की जानकारी के लिए संपर्क नंबर जारी किए हैं। एसपी कार्यालय, थाना प्रभारी पत्थलगांव, एसपी जशपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नियंत्रण कक्ष जशपुर के नंबर जारी किए गए हैं।