Back to News

छत्तीसगढ़ - PWD का बड़ा अधिकारी 02 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार , ACB की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - PWD का बड़ा अधिकारी 02 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार , ACB की कार्यवाही

जगदलपुर 20 जून 2025 - एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने लोक निर्माण विभाग के विद्युत यांत्रिकी डिपार्टमेंट के कार्यपालन अभियंता को दो लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. अधिकारी अजय कुमार ने निविदा प्रक्रिया से पहले काम दिलाने के एवज में ठेकेदार से दो लाख रुपए एडवांस की मांग की थी।

जानकारी के अनुसार. ठेकेदार की शिकायत पर ACB ने कार्यपालन अभियंता अजय कुमार को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया. इसके बाद तय समय और तारीख के हिसाब से ठेकेदार ने शुक्रवार को जगदलपुर के साकेत कॉलोनी में स्थित अभियंता के सरकारी आवास में उसे रकम सौंपी, वैसे ही ACB की टीम ने अभियंता को मौके पर रंगे हाथ रिश्वत लेते धर दबोचा।

फिलहाल ACB द्वारा आगे की कार्रवाई करते हुए अभियंता से पूछताछ कर रही है. कार्यपालन अभियंता के रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद लोक निर्माण विभाग में रायपुर से लेकर जगदलपुर तक हलचल मची हुई है।