Back to News

छत्तीसगढ़ - नहर में 17 साल की नाबालिग की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - नहर में 17 साल की नाबालिग की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

रायपुर 30 अगस्त 2025 - रायपुर में एक नाबालिग लड़की का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार शव जुलुम गांव के पास नहर में तैरता हुआ देखा गया। लोगो की सूचना पर मुजगहन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद पंचनामा की कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतका की पहचान 17 साल 7 महीने की प्रिया साहू के रूप में की गई है। प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवती की मौत हादसे में हुई है या फिर किसी अन्य कारण से। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इस घटना से गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी और जरुरत पड़ने पर साइंटिफिक टीम की मदद भी ली जाएगी।

महामाया अपार्टमेंट में 2Bhk फ्लैट किराए पर उपलब्ध है

संपर्क करे नंदकिशोर तम्बोली
मो- 9340270280