Back to News

छत्तीसगढ़ - अपने ही भाई के बच्चे की माँ बनी बहन, 09 महीने पहले भाई ने बनाया था हवस का शिकार

छत्तीसगढ़ - अपने ही भाई के बच्चे की माँ बनी बहन, 09 महीने पहले भाई ने बनाया था हवस का शिकार

कोण्डागांव 01 दिसम्बर 2025 - कोंडागांव जिले में नौ महीने पहले हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पीड़िता के साथ दुष्कर्म किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं बल्कि उसके सौतेले भाई ने ही किया था। मामले का खुलासा होते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। पूरा मामला माकड़ी थाना क्षेत्र का है।

यहाँ लगभग 8-9 महीने पहले युवती के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म किया था, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई। पीड़िता ने 6 नवंबर को एक नवजात शिशु को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पूछताछ शुरू की। महिला पुलिस अधिकारी ने जब पूछताछ की, तो पीड़िता ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं बल्कि उसके सौतेले भाई सगउराम सोरी ने किया था।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।