Back to News

छत्तीसगढ़ - थाने में घुस कर सूरज जोगी ने ब्लेड से रेता खुद का गला , थाने में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - थाने में घुस कर सूरज जोगी ने ब्लेड से रेता खुद का गला , थाने में मचा हड़कंप

रायपुर 31 मई 2025 - रायपुर के मौदहापारा थाने में एक युवक ने खुद का गला ब्लेड से रेत लिया। बताया जा रहा है युवक थाने पहुंचा था। पुलिस ने जब उससे उसकी समस्या जानने की कोशिश की, तो उसने जवाब में मुझे मरना है कहते हुए अपने पास रखे ब्लेड से गला रेत लिया। इस घटना के बाद थाने में हड़कंप मच गया। आनन फानन में उसे तत्काल मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। युवक का नाम सूरज नाथ जोगी बताया जा रहा है, जो कि कुशालपुर इलाके का रहने वाला है।

पुलिस के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम 29 मई की रात 8 बजे की है। थाने में लगे CCTV वीडियो में दिख रहा है कि युवक मौदहापारा पुलिस थाने में प्रवेश करता है। पुलिस जब युवक से पूछती है कि क्या तकलीफ है, तब जवाब में युवक मुझे मरना है कहता है। इसके बाद कुछ देर बाद ही युवक पुलिस जवानों के सामने की हाथ में रखे ब्लेड को अपने गले पर चला देता है। इस घटना को देख थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने फौरन इसकी सूचना थाना प्रभारी को दी। जिसके बाद थाने में स्टाफ ने तुरंत घायल युवक को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया।

इस घटना को लेकर जब पुलिस ने युवक के परिवार के लोगों से बातचीत की। पूछताछ में युवक के भाई का कहना है कि वह नशे का आदी है। परिवार के लोगों ने उसकी कई जगह नौकरी भी लगवाई। नशे के कारण झगड़ा करके हर जगह काम छोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।