Back to News

छत्तीसगढ़ - चोर ने पहले भगवान को किया दण्डवत प्रणाम , फिर मंदिर में किया यह कांड

छत्तीसगढ़ - चोर ने पहले भगवान को किया दण्डवत प्रणाम , फिर मंदिर में किया यह कांड

सूरजपुर 01 अगस्त 2025 - सूरजपुर जिले में चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में चोर चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले भगवान श्रीराम को प्रणाम करते हुए दिखाई दे रहा है। घटना वार्ड क्रमांक 16 बड़कापारा स्थित राम चरित मानस भवन की है, जहां नियमित रूप से रामायण पाठ और धार्मिक आयोजन किए जाते हैं।

चोर ने पहले श्रीराम जी के आगे नतमस्तक होकर श्रद्धा व्यक्त की और उसके बाद भवन में रखे राशन सामग्री, कमरों में लगे सीलिंग फैन और पाइप समेत लगभग 800 रुपए नकद चोरी कर लिए. इसके साथ ही भवन के अन्य कमरों से सिलिंग फैन और पाइप भी गायब कर दिए। पुलिस ने इस पूरे मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. फिलहाल यह अनोखा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

महामाया अपार्टमेंट में 2Bhk फ्लैट किराए पर उपलब्ध है

संपर्क करे नंदकिशोर तम्बोली
मो- 9340270280